लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। गांव की सड़क पर लहराकर चल रही तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर मारने के बाद थार चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला। पुलिस ने जख्मी भाइयों की तहरीर पर थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगराम थाना क्षेत्र के कुशीभिटा में रहने वाले प्रीतम व अमित गुरुवार रात बाइक से विन्दौवा से घर जा रहे थे। भाइयों ने बताया कि अहमदपुर खालसा के पास पूरी रोड पर लहराती हुई आ रही थार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई जख्मी हो गये। थार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...