Lucknow News: त्योहार पर घर खरीदने वालों को एलडीए देगा 02 लाख तक की छूट
लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: लखनऊ में अपना आशियाना खरीदना चाह रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जनमाष्टमी एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण अपने अपार्टमेंट्स पर विशेष डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। इसके अंतर्गत फ्लैट खरीदने पर 01 से 02 लाख रुपये तक की छूट का लाभ मिलेगा। यह फेस्टिव ऑफर 4 सितम्बर से 14 सितम्बर तक मात्र 11 दिनों के लिए लागू रहेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं। प्रथमेश कुमार ने बताया कि त्योहार के पावन अवसर पर अधिकांश लोग अपना घर खरीदने के इच्छुक होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए 'पहले आओ-पहले पाओ' योजना में उपलब्ध चुनिंदा फ्लैटों पर यह विशेष ऑफर लाया गया है। जिसमें लोगों को फ्लैट खरीदने पर 02 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। 4 सितम्बर से 14 सितम्बर, 2026 तक की अवधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.