Lucknow News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवक की मौत
लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: किसानपथ पर काकोरी के मोहद्दीनपुर ओवरब्रिज पर बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक 30 वर्षीय रविकांत की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, बुधवार रात करीब नौ बजे दुबग्गा के जेहटा निवासी रविकांत साथी सुभाष के साथ नादरगंज से जेहटा लौट रहे थे। ओवरब्रिज पर बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां इलाज के दौरान रविकांत ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविकांत वाहन चालक का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता और दो बच्चे हैं। परिजनों ने गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.