Lucknow News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, चालक की मौत
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- नहर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत Lucknow News: सरोजनीनगर इलाके में मंगलवार दोपहर मौरंग लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजनौर के रहीमाबाद निवासी मंसाराम रावत (35) सरोजनीनगर के शांति नगर स्थित एक मौरंग बालू की दुकान पर ट्रैक्टर चालक था। पुलिस के मुताबिक, मंसाराम मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे गौरी बिजनौर रोड स्थित एक दुकान से मौरंग लादकर अपने गांव में ही रहने वाले मजदूर रामबाबू (19) के साथ हाइडिल चंद्रावल रोड होते हुए शांति नगर स्थित दुकान पर आ रहा था। गौरी बिजनौर रोड और हाइडिल के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के खंभे को टक्कर मारते हुए अमौसी रजबहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.