Lucknow News: तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल
लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: सरोजनीनगर,(लखनऊ) संवाददाता। लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, उन्नाव निवासी सचिन (25) और निलेश (26) शुक्रवार रात करीब दो बजे एक ही बाइक से कानपुर रोड के रास्ते आलमबाग से बंथरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरोजनीनगर में कानपुर रोड स्थित शहीद पथ तिराहे पर नादरगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.