Lucknow News: तीन मकानों और मंदिर से उड़ाया लाखों का माल
लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: बेखौफ चोरों ने तीन मकानों और एक मंदिर का ताला तोड़कर लाखों का माल पार किया। यह घटनाएं गोमतीनगर, इंदिरानगर, सुशांत गोल्फ सिटी और नाका इलाके में हुई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब सीसी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गोमतीनगर विराटखंड में असलहों से तीन बदमाश व्यवसायी अविनाश दुबे के घर घुसे। घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर पार कर ले गए। अविनाश के मुताबिक 19 दिसंबर को घर पर कोई नहीं था। रात 2 बजे बाइक से तीन हथियारबंद बदमाश पहुंचे। ताला तोड़कर लॉकर से लाखों के आभूषण और किरायेदार चरणदीप के 25 हजार चुरा ले गए। चोर सीसी फुटेज में कैद हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने घटना की तहरीर गोमतीनगर थाने में दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि फुटेज से तलाश जारी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.