लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: गोमती नगर की एक महिला ने तीन प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ फर्जीवाड़ा करके प्लॉटिंग करने के नाम पर उनकी आठ करोड़ 73 लाख रुपए की जमीन बेचने की एफआईआर वजीरगंज थाने में दर्ज कराई गई है। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्हें जमीन बिकने की बात पता चली तो उन्होंने प्रॉपर्टी डीलरों से रुपए मांगे और आपत्ति की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने मामले की जांच कराई। जांच के बाद वजीरगंज थाने में रिपोर्ट लिखी गई। गोमती नगर के झलियन पुरवा की नाजमी की चंदियामऊ में जमीन है। उनके मुताबिक वर्ष 2018 में धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, विष्णु तिवारी व लैंड स्टार इंफ्रावेंचर के सनी सोनी ने उनसे संपर्क कर जमीन खरीदने और प्लॉटिंग करने का प्रस्ताव दिया। फिर 30 जनवरी 2018 को करीब ...