Lucknow News: तीन दिन से लापता ई रिक्शा चालक का शव पड़ोसी की छत पर मिला
लखनऊ, सितम्बर 26 -- Lucknow News: हजरतगंज में तीन दिन से लापता ई रिक्शा चालक सतीश पाल (40) का शव पड़ोसी के मकान की छत पर मिला है। परिजनों के मुताबिक मृतक के चेहरे और शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। उधर, हजरतगंज पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हजरतगंज के वजीर हसन रोड के पास रविदास नगर की गली नंबर सात निवासी सतीश पाल ई रिक्शा चलाते थे। वह पत्नी कुसुम, बेटे अयान, भाई सुनील, मां कामना, बहन अनुराधा और जान्हवी के साथ रहते थे। यह भी पढ़ें- मौसेरे भाई के घर गया युवक अपार्टमेंट बिल्डिंग से गिरा, मौत से उठे कई सवाल भाई सुनील ने बताया कि सतीश आंशिक रुप से मानसिक अस्वस्थ थे। उनके घर पर गणेश पूजा हो रही थी। इसी दौरान गुरुवार की रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.