लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: गोसाईगंज। गोसाईगंज नगर पंचायत के साहन टोला वार्ड और नेवातिन टोला क्षेत्र में पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से करीब 250 घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उमस और गर्मी के बीच लोग इनवर्टर और अन्य वैकल्पिक साधनों के सहारे रातें काट रहे हैं। निवातीन टोला वार्ड के सभासद पति मिराज का कहना है कि रजनी गुप्ता के मकान के आगे करीब 40 मीटर बिजली तार खराब होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। लगातार बिजली न आने से पेयजल संकट गहरा गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और दैनिक कामकाज भी ठप है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: 250 घरों पर तीन दिन से अंधेरे का साया, पानी-पढ़ाई सब ठप घरों में पंखे-कूलर बंद होने से बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। आरोप है कि स्थानीय उपकेंद्र पर फोन तक नहीं उठता...