लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: राजधानी में तीन दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद रविवार को दुबग्गा फल व सब्जी मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। मंडी में न तो बाहरी राज्यों और जिलों से सब्जियों के ट्रक पहुंचे और न ही आवक न होने की वजह से खरीदार नजर आए। इससे पालक, धनिया, परवल समेत कई प्रमुख हरी सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच सकी हैं। दुबग्गा सब्जी मंडी के अध्यक्ष मयंक यादव ने बताया कि परिवहन बाधित होने और खेतों में पानी भरने से पालक, धनिया, परवल सहित अन्य सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच सकी। इससे फुटकर बाजार में पालक 60 रुपये किलो, परवल 80 रुपये किलो, घुईयां 40 रुपये किलो, शिमला मिर्च 80 रुपये किलो, धनिया 20 रुपये की 100 ग्राम, लौकी, भिंडी और तोराई 40 रुपये किलो, आलू 50 रुपये का तीन किलो, प्याज 50-60 रुपये किलो बिका।वहीं यह भी पढ़ें- Barabanki News: बरसा...