लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: जानकीपुरम, संवाददाता। हरियाली तीज पर बुधवार को रिश्तों की मिठास के साथ गीत, संगीत, नृत्य के सांस्कृतिक रंगों की रंगीन छटा देखने को मिली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को हरियाली तीज पर सास-बहू मिलन सप्ताह का आयोजन किया गया। यहां सास और बहुओं के बीच मां और बेटी जैसा प्यार दिखा। इस दौरान बेस्ट सास - बहू जोड़ी का चुनाव हुआ और उन्हें सम्मानित भी किया गया। महिलाओं ने हरे परिधान में बेस्ट डांस, सावन क्वीन व कैटवॉक जैसे विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजक प्रधानाचार्या सुधा तिवारी, निधि द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: सावन के गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं कार्यक्रम में अतिथियों के लिए चूड़ी, बिंदी, न...