Lucknow News: तिहरे हत्याकांड के आरोपी के घर से पकड़े गए दो देशी कुत्ते, शेल्टर होम में शिफ्ट
लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: सहादतगंज में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी के घर से नगर निगम की टीम ने बुधवार को दो देशी कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया। आरोपी ने दोनों कुत्तों को पाल रखा था और उन्हें खाना खिलाता था। जांच में दोनों कुत्तों के लाइसेंस नहीं मिले, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। टीम ने आरोपी के घर से दोनों कुत्तों को पकड़ा और उन्हें नगर निगम के शेल्टर होम में पहुंचा दिया। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि आरोपी के घर से पकड़े गए दोनों कुत्ते देशी नस्ल के हैं। उनके लाइसेंस नहीं थे। दोनों कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.