लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ देशभक्ति के रंग में रंग गई। सभी सरकारी व कई निजी इमारतों के साथ हजरतगंज चौराहा और उसके आसपास चारों ओर तीन रंगों की रोशनी से जगमग हो रहा था। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार और मुख्य मार्ग तिरंगी झंडियों और झंडों से सजाये गये। शाम ढलते ही केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से नहाई इमारतों और तिरंगे रंगों से सजे रास्तों ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। कई स्थानों पर देशभक्ति गीतों के बीच तिरंगे की सजावट ने माहौल को और खास बना दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: विधानभवन-जनभवन के सामने आज यातायात प्रतिबंधिततिरंगी रोशनी से जगमगाते स्थल एतिहासिक इमारतें तिरंगी रोशनी से मोहक हो उठीं। उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। कई प्रमुख संस्थान व कार्यालय तीन...