Lucknow News: तालाब में डूबने से दूधिया की मौत, रातभर तलाश के बाद सुबह मिला शव
लखनऊ, अगस्त 15 -- Lucknow News: सरोजनीनगर,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पैर फिसलने से 42 वर्षीय एक दूधिया पानी भरे गहरे तालाब में डूब गया। ग्रामीणों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ टीम और ग्रामीण रात में करीब ढाई बजे तक लाइटें लगाकर तालाब में उसकी तलाश करते रहे। लेकिन तालाब में दलदल अधिक होने के कारण उन्हें भी सफलता नहीं मिली। बाद में शनिवार सुबह 7 बजे ही ग्रामीण खुद तलाश करने लगे।
ग्रामीणों की कोशिशें तबहीं सरिया से बनाए गये कांटे में दूधिए का पैर फंसते ही ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी और शव काफी फूल चुका था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिमांशु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.