लखनऊ, अगस्त 24 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता तालाब के पट्टे से ग्राम पंचायतों का हिस्सा जल्द ही उनके खाते में पहुंचने वाला है। यह धनराशि गांव के विकास कार्य पर खर्च होगी। लगभग 12 वर्ष से यह धनराशि तहसीलों के खाते में पड़ी हुई थी। व्यवस्था के तहत तालाबों के पट्टे से मिलने वाली धनराशि का 75 प्रतिशत हिस्सा ग्राम पंचायतों का होता है। जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श ने बताया कि 2014 से अब तक हुए पट्टों में 863 तालाबों के पट्टों की धनराशि पंचायतों को मिली ही नहीं। लगभग 79 लाख रुपए का 75 प्रतिशत यानी लगभग 60 लाख रुपए ग्राम पंचायतों के खातों में जाने का रास्ता साफ हो गया है। यह भी पढ़ें- Noida News: यमुना सिटी के गांवों में विकास कार्य होंगे इस माह के अंत तक धरनाशि खातों में पहुंच जाएगी। इस धनराशि का उपयोग संबंधित ग्राम पंचायतों के विकास ...