Lucknow News: तहसीलों के एसडीएम बदले, साहिल को बीकेटी से सदर भेजा गया
लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: जिलाधिकारी विशाख जी ने बड़ा फेरबदल करते हुए तहसीलों के उप जिलाधिकरियों (एसडीएम) को बदल दिया है। कई अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) को एसडीएम की जिम्मेदारी दी है, जबकि कई एसडीएम को एसीएम का कार्यभार सौंपा गया है। इसमें सबसे प्रमुख साहिल कुमार का स्थानांतरण माना जा रहा है। बीकेटी तहसील के अधिवक्ता पिछले एक माह से उनके खिलाफ धरने पर बैठे हैं। साहिल कुमार का सदर तहसील स्थानांतरण होने से वकीलों का गुस्सा शांत हो गया है। साहिल कुमार आईएएस अधिकारी हैं। वह बीकेटी तहसील में तैनात थे। पिछले माह सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं से तीखी नोकझोंक हो गई थी। उसके बाद से वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। उनके समर्थन में मोहनलालगंज के अधिवक्ताओं ने भी सप्ताहभर पहले कार्यबहिष्कार कर विरोध जताया था।नगर निगम से स्थानांतरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.