लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता।

घटना का विवरण जानकीपुरम इलाके में सोलर कारोबारी अभिषेक सिंह को अगवा कर लूट के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित अभिषेक सिंह ने अब जानकीपुरम पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि इंस्पेक्टर ने तहरीर से लूट की बात हटाने पर ही एफआईआर दर्ज करने की बात कही। उन्होंने तहरीर बदलने से इंकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ जो घटना हुई है, उससे वह कैसे मुकर सकता है। अब वह मुख्यमंत्री दरबार और पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की शिकायत करने की तैयारी में है。

गवाह और सबूत सीतापुर के मिश्रिख रहने वाले अभिषेक सिंह ने बताया कि बीती नौ जुलाई को वह साईं विहार कॉलोनी में सोलर पैनल लगाने गए थे। आरोप है कि परिचित साहिल ने चाय पीने के बहाने उन्हें अपनी एसयूवी में बुलाया। जहां पहले से कई लोग मौ...