Lucknow News: तनाव व अवसाद से परेशान बच्चों को मुफ्त समाधान
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- Lucknow News: पढ़ाई में मन न लगना, परीक्षा का तनाव व अवसाद और मोबाइल की लत से परेशान विद्यार्थी एवं बड़ों के लिये मण्डलीय मनोविज्ञान केन्द्र में नि:शुल्क काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक जांच की सुविधा उपलब्ध है। मण्डलीय मनोवैज्ञानिक विनोद कुमार ने बताया कि सिटी स्टेशन स्थित षष्ठ मण्डल लखनऊ के मण्डलीय मनोविज्ञान केन्द्र में बच्चों के लिए नि:शुल्क काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां बच्चों के करियर चयन, एकाग्रता की कमी, व्यवहारिक समस्याओं और स्क्रीन एडिक्शन के निदान के लिए विशेषज्ञ परामर्श देते हैं। छात्र, युवा व वयस्क कार्य दिवस में सुबह 11 से शाम चार बजे तक इन फोन 8468946232 व 9456493943 पर कॉल कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.