Lucknow News: तख्त के नीचे रखी बाल्टी में डूबने से छह माह के मासूम की मौत
लखनऊ, जुलाई 29 -- Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र की सतगुरुपुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह कुछ मिनटों की लापरवाही एक परिवार के लिए काल बन गई। तख्त के नीचे पानी से भरी बाल्टी में गिरने से छह माह के मासूम की डूबकर मौत हो गई। मां उसे बचाने के लिए चार निजी अस्पतालों तक दौड़ी, लेकिन हर जगह डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पहली संतान को खोने के बाद माता-पिता बदहवास हैं। मूल रूप से गोसाईंगंज-सुलतानपुर रोड क्षेत्र निवासी कुलदीप पत्नी शिवानी के साथ सतगुरुपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। दो साल पहले हुई उनकी शादी के बाद छह माह का बेटा शिवांश उनकी पहली संतान था। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कुलदीप काम पर चले गए। यह भी पढ़ें- तख्त के नीचे रखी पानी से भरी बाल्टी में डूबकर 6 माह के मासूम की मौत; मां-बाप की पहली संतान थीकड़ी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.