Lucknow News: ढोल, डमरू और झांकियों संग पालकी से नगर भ्रमण पर निकले महाकाल
लखनऊ, अगस्त 21 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सावन के पावन माह में शुक्रवार को बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए पालकी पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। बाबा की पालकी यात्रा नासिक के ढोल नगाड़ो के साथ बैंड और डमरू वादकों का समूह संग हर-हर बम-बम के जयकारों के बीच भक्तों का समूह उत्साह और उमंग के साथ राजेन्द्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से धूमधाम के साथ निकली। भूत, प्रेत और अघोरी साधु संघ भस्म उड़ाते और आग का करतब दिखाते कलाकारों की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं।बाबा की पालकी यात्रा रानीगंज, बिरहाना, पांडेय गंज, यहियागंज और शास्त्रीनगर होते हुए शाम को महाकाल मंदिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा मार्ग पर शास्त्रीनगर व्यापार मंडल समेत अन्य लोगों ने कई स्थान पर बाबा की पालकी का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। जगह - जगह लोगों ने बाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.