Lucknow News: ढाबे पर देर से भोजन परोसने पर दो पक्षों में मारपीट, लोहे की रॉड से हमला
लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: बंथरा इलाके में ढाबे पर देर से भोजन परोसने की बात पर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। एक पक्ष ने ढाबा संचालक समेत करीब 20-25 लोगों पर सरिया, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, ढाबा संचालक ने आठ लोगों पर नशे में गालियां देते हुए कर्मचारियों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। बंथरा पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। इंदिरा नगर के अवध विहार निवासी चंदन श्रीवास्तव के मुताबिक वह पांच कर्मचारियों के साथ गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे व्यावसायिक कार्य से लौट रहे थे। इसी दौरान बंथरा के खसरवारा स्थित मन्नत ढाबे पर भोजन करने के लिए रुके। भोजन देर परोसने की बात पर ढाबा संचालक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि संचालक ने अपने कर्मचारियों व अन्य लोगों को बुला लिया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.