Lucknow News: ड्यूटी पर जा रहे गनमैन की सड़क हादसे में मौत
लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग चौराहे पर शनिवार रात हादसे में गनमैन की मौत हो गई। इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील सिंह ने बताया कि लौंगाखेड़ा खरिका, तेलीबाग निवासी रविंद्र सिंह (64) शनिवार रात 8 बजे बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। वह तेलीबाग स्थित जुगल किशोर ज्वेलर्स में गनमैन के रूप में कार्यरत थे। तेलीबाग चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें पीजीआई ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दामाद रविंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पीजीआई थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.