Lucknow News: ड्यूटी जा रहे संविदा सफाई कर्मचारी को डीसीएम ने रौंदा, मौत
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: मड़ियांव में पैदल ड्यूटी जा रहे सफाई कर्मचारी राजाराम वाल्मीकि (55) को डीसीएम ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार हो गया। वहीं, सरोजनी नगर में उल्टी दिशा से जा रहे ई-ऑटो रिक्शा चालक और कृष्णा नगर में महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। निगोहां में बुलेट की टक्कर से मजदूर जख्मी हो गया। मड़ियांव शेरवानी नगर निवासी राजाराम वाल्मीकि संविदा सफाई कर्मचारी थे। बेटी सुमन ने पुलिस को बताया कि सोमवार तड़के पांच बजे पिताजी ड्यूटी पर जाने के लिए पैदल निकले थे। भिठौली अजीज नगर में पास बेकाबू डीसीएम चालक ने उन्हें रौंद दिया। राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। दुकानदार ने परिजनों और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.