Lucknow News: डॉ. धर्मेंद्र निर्विरोध सचिव, डॉ. अरुणा अध्यक्ष बनीं
लखनऊ, अगस्त 21 -- Lucknow News: लखनऊ। प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की लखनऊ जिला कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को गोमती नगर के शीरोज कैफे में संपन्न हुआ। यहां पर लखनऊ के आयुर्वेदिक मेडिकल अफसरों ने मतदान किया। सचिव पद पर निर्विरोध रूप से राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के डॉ. धर्मेंद्र कुमार को चुना गया। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी डॉ. अरुणा सिंह और डॉ. अमलेंद्र कुमार मैदान में उतरे। डॉ. अरुणा सिंह अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुईं। चुनाव अधिकारी बाराबंकी हैदरगढ़ के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉ. अच्छे लाल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. अमिता वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.