Lucknow News: डॉक्टर के घर दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम
लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: चिनहट में रविवार शाम डॉक्टर के घर में चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर मकान मालिक ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। लोगों ने भाग रही एक नाबालिग लड़की को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। देवा रोड स्थित राय एन्क्लेव निवासी अनिल कुमार सिंह पेशे से डॉक्टर हैं और निजी प्रैक्टिस करते हैं। अनिल के मुताबिक वह रविवार शाम चार बजे परिवार के साथ बीबीडी के स्मार्ट बाजार में खरीदारी करने गए थे। इस दौरान उन्होंने मोबाइल पर घर के सीसीटीवी कैमरे की लाइव फुटेज देखी। फुटेज में एक लड़की बाउंड्री फांदकर घर के अंदर घुसती दिखी। कुछ देर बाद उसने मुख्य गेट की नीचे लगी कुंडी खोल दी। इसके बाद बाहर खड़े दो-तीन युवकों ने गेट को धक्का मारकर तोड़ दिया और घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। सीसीटीवी में गेट खुलता देख अनिल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.