Lucknow News: डॉक्टरों की सेवा और समर्पण से बनता है स्वस्थ समाज
लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: डॉक्टरों की सेवा और समर्पण समाज के लिए अनमोल है। डॉक्टर न केवल बीमारियों का इलाज करते हैं, बल्कि मरीजों और उनके परिवारों को मुश्किल समय में उम्मीद और हौसला भी देते हैं। दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे चिकित्सक स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। यह बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। शनिवार को रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन प्रेक्षागृह में आईएमए का वार्षिक समारोह मनाया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि डॉक्टरों की संवेदनशीलता, मेहनत और निष्ठा अनेक लोगों को नया जीवन देती है। डॉक्टरी केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। हमें डॉक्टरों के योगदान का सम्मान करना चाहिए। साथ ही डॉक्टरों को भी मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा भाव और नैतिक मूल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.