लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: लक्ष्मण मंडपम स्थित वरिष्ठ नागरिक केंद्र (डे-केयर सेंटर) में सुविधाओं की कमी का मुद्दा शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव के सामने उठाया गया। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति और विवेक खण्ड जनकल्याण समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सचिव से मुलाकात कर केंद्र के सुचारू संचालन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। --10 दिन में लिफ्ट लगाने का आश्वासनप्रतिनिधिमंडल ने बताया कि केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं, जिम, एटीएम, पुस्तकालय और लिफ्ट जैसी सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं हैं। इस पर सचिव ने 10 दिनों के भीतर लिफ्ट की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। अन्य सुविधाओं के संचालन और केंद्र की व्यवस्था को लेकर भी जल्द निर्णय लेने की बात कही।-जर्जर यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: समाधान दिवस में उठी ...