Lucknow News: डेढ़ साल में शिक्षिका के मकान में तीसरी बार चोरी
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: पारा के भरोसा इलाके में चोरों ने एक शिक्षिका के बंद पड़े मकान को तीसरी बार निशाना बनाते हुए घर के ताले तोड़कर गृहस्थी का पूरा सामान चोरी कर लिया। डेढ़ साल में तीसरी बार चोरी होने पर शक के आधार पर पीड़िता ने पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। भरोसा निवासी डॉ. प्रतिभा सिंह संतकबीर नगर में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। आगरा एक्सप्रेस वे के पास मोहान रोड पर मकान है, जो अक्सर बंद रहता है। बुधवार रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोर मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़कर घर में घुसे। चोर इनवर्टर, बैटरी, देवी-देवताओं की मूर्तियां, नए कंबल, कपड़े, चादरें, बर्तन, सीसीटीवी कैमरे, टीवी आदि गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता प्रतिभा सिंह ने बताया कि उनके घर में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 31 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.