लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: राजधानी में सितंबर से डेंगू के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। इस साल अब तक मिले कुल मामलों में सबसे ज्यादा मरीज सितंबर में सामने आए हैं। जनवरी से अक्तूबर तक लखनऊ में डेंगू के 434 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अस्पतालों में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। मच्छरदानी में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। वहीं, फैजुल्लागंज जैसे संवेदनशील इलाकों में एंटीलार्वा का छिड़काव व राहत कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को लखनऊ में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। आलमबाग चन्दरनगर और इंदिरानगर इलाके में एक-एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु राजनारायण, रानी लक्ष्मीबाई समेत अन्य अस्पतालों में मच...