Lucknow News: डेंगू का डंक तेज 24 और मरीज मिले
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 24 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शहर के कई इलाकों में जलभराव और मच्छरों की मौजूदगी से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। पॉश कॉलोनियों से लेकर दूसरे रिहायशी इलाकों तक लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के घरों के आसपास जांच और बचाव के उपायों में जुटी हैं। लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी जा रही है। कूलर, गमले, छतों और खाली बर्तनों में जमा साफ पानी भी डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के पनपने की वजह बन सकता है। ऐसे में नियमित सफाई और पानी की निकासी जरूरी है। डॉक्टरों के मुताबिक तापमान में गिरावट आने के साथ मच्छरों की सक्रियता घटने की उम्मीद है। फिलहाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.