लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: प्रीति नगर में कई दिनों से जलभराव बदबू और मच्छरों से बढ़ी परेशानी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजधानी के डुडौली स्थित प्रीति नगर में जलभराव ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। क्षेत्र के करीब 50 से 60 परिवार पिछले कई दिनों से घरों में कैद होकर रह गए हैं। घरों के बाहर सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिसके कारण लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों की समस्याएँ स्थानीय निवासियों के अनुसार बारिश का पानी कई दिनों से जमा है, लेकिन अब तक उसकी निकासी नहीं हो सकी है। सड़कों के अलावा आसपास के खाली प्लॉट भी पूरी तरह पानी से लबालब हैं।

शिकायतों के बाद भी नहीं पहुंची राहत क्षेत्रवासियों ने बताया कि नगर निगम के कंट्रोल रूम में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा संबंध...