Lucknow News: डी.पी. बोरा पार्क की बाउंड्री का शिलान्यास
लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: हुसैनाबाद स्थित डी.पी. बोरा पार्क में बाउंड्री एवं मल्लाही टोला प्रथम वार्ड के अंतर्गत नगरिया स्थित हनुमान शाखा पार्क में नाली व पाथवे निर्माण कार्य का शिलान्यास लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि डी.पी. बोरा पार्क में बाउंड्री वॉल के निर्माण होने से पार्क की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा। वहीं, हनुमान शाखा पार्क में नाली एवं पाथवे का निर्माण होने से जल निकासी की समस्या का समाधान होगा तथा पार्क में आने-जाने वाले लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रतिनिधि सी.पी. सिंह, रामऔतार कनौजिया, अनूप सिंह, दया पांडेय, विशाल गुप्ता, सुशील तिवारी, अरविंद कश्यप सहित अनेक गणमान्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.