Lucknow News: डीसीएम से कुचलकर पांचवीं के छात्र की मौत, मासूम जख्मी
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- यूको बैंक तिराहे पर सड़क हादसा Lucknow News: माल के यूको बैंक तिराहे पर रविवार दोपहर डीसीएम ने साइकिल सवार कक्षा पांच के छात्र कुंज गुप्ता (12) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी प्रीत (10) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया। माल पुलिस चालक को तलाश कर रही है। माल निवासी दीपक गुप्ता का बेटा कुंज गुप्ता रविवार दोपहर दो बजे साथी प्रीत के साथ साइकिल से घर का सामान लेने यूको बैंक तिराहे की ओर गया था। इस दौरान चोकर लदी डीसीएम ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। दोनों साइकिल से छिटक कर डीसीएम के आगे गिर गए। हादसे में कुंज के सिर के ऊपर से डीसीएम का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रीत टक्कर लगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.