लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: जालसाजों ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 19 लाख रुपये ठग लिए। काउंसलिंग के लिए दिल्ली पहुंचने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। आईआईएम रोड स्थित शालीमार गार्डेन-वे टावर निवासी दीपक कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बेटी को जेईई मेन्स का एग्जाम दिलाने बिजनौर गए थे। वहां उनकी मुलाकात सिद्धार्थ कुमार से हुई। सिद्धार्थ ने उनकी बात विजय कुमार से कराई, जो खुद को वर्ल्ड वाइड एजुकेशन से जुड़ा बताता था। दोनों ने कोटा के आधार पर डीटीयू में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर 20 लाख रुपये मांगे। पीड़ित के मुताबिक 28 मई को आरोपी उसके घर आए और एडवांस के तौर पर तीन लाख रुपये ले गए। इसके बाद 9 जुलाई को ई-मेल से सीट अलॉटमेंट लेटर भेजा। 11 जुलाई को द...