Lucknow News: डीजीएमई पद पर अब आईएएस की ही होगी तैनाती
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) के पद पर अब राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ प्रधानाचार्य की तैनाती नहीं होगी। अब इस पद पर केवल आईएएस अधिकारी ही तैनात किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इसे लेकर नियमावली में बदलाव कर दिया है। उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2026 प्रख्यापित किए जाने संबंधी चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को शुक्रवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। यह पद पहले विभागीय था। डीजीएमई के पद पर वरिष्ठ प्रधानाचार्य की तैनाती की जाती थी। फिर संशोधन के बाद इसमें आईएएस की तैनाती का विकल्प बढ़ाया गया था। आईएएस को डीजीएमई बनाए जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने जल्द प्रधानाचार्यों की डीपीसी कराकर फैसला लेने के निर्देश दिए थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.