लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय परिसर में अब प्रवेश करने के लिए लंबी पूछताछ से गुजरना होगा। बिना पूछताछ कोई प्रवेश न कर पाए, इसके लिए मुख्य गेट पर ही बैरेकेडिंग लगा दिया गया है। जिसके कारण वहां जाम लग रहा है। कार्यालय के कर्मचारियों को भी जाम से जूझना पड़ रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत डीआरएम कार्यालय परिसर में प्रवेश करने वालों को बैरेकेडिंग पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों को आने की वजह, किससे मिलना है और क्यों मिलना है आदि विवरण नोट कराना पड़ रहा है। वहां मौजूद दो आरपीएफ कर्मियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: कमता पर बैरिकेडिंग और कैसरबाग में प्रदर्शन से जाम में फंसे राहगीर जब तक रजिस्टर पर पूरा विवरण नोट नहीं हो जाता, बैरेकेडिंग को नहीं हटाया जाता है। विवरण नोट करने में स...