Lucknow News: डिवाइडर फांद रहे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक, दो घायल
लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र में मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना धर्मकांटा के निकट की है। हरदोई के कासिमपुर निवासी सचिन (25) बुआ की बेटी रितु (20) के साथ लखनऊ से एक मरीज को देखकर लौट रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गलत तरीके से डिवाइडर फांद कर दूसरी लेन में आ गया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रितु के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि सचिन के हाथ और पैर में चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.