लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: डालीगंज स्थित जैन मंदिर में आचार्य सुबल सागर जी महाराज के सान्निध्य में नौ नवंबर से 15 नवंबर तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। इसी क्रम में शुक्रवार को डालीगंज महोत्सव में प्रतिष्ठित होने वाली जिनेन्द्र प्रभु की 24 प्रतिमाओं की श्रद्धा के साथ आगवानी की गई। आचार्य सुबल सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से वर्षों से (मेहगांव, जिला भिंड) में 414 फीट ऊंचे सुमेरु पर्वत का निर्माण प्रगति पर है। लखनऊ के इस पंचकल्याणक महोत्सव में पूर्ण विधि-विधान से प्रतिष्ठित होने के उपरांत ये 24 प्रतिमाएं उसी ऐतिहासिक सुमेरु पर्वत पर विराजमान कराई जाएंगी। कार्यक्रम में पंचकल्याणक समिति के मुख्य संयोजक संजीव जैन, अतुल जैन, सुबोध जैन, मनोज जैन, प्रदीप जैन पाटोदी, रितेश जैन, वीर कुमार जैन, सुभाष सहित बड़ी संख्या में भ...