लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: ठाकुरगंज रिंग रोड पर न्यू हैदरगंज में बंद बड़ी धान मिल में बुधवार देर रात अराजकत्वों ने गौवंश का गला काटकर वध कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। गौ वध की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए। पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: गौ-वंश का वध कर भागे अराजकतत्व, तीन हिरासत मेंघटना का विवरण न्यू हैदरगंज में वर्षों से बंद पड़ी धान मिल में बुधवार देर रात गौवंश (सांड़) का वध कर दिया। अराजकतत्वों ने गला काटकर उसकी हत्या की। केयरटेकर ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। ठाकुरगंज, चौक, दुबग्गा समेत कई थानों का पुलिस बल और एसीपी चौक शुभम कुमार मौके पर पहुंची। इ...