Lucknow News: ठाकुरगंज अस्पताल में बिना चीरा लगाए बुजुर्ग के जबड़े का ट्यूमर निकाला
लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: ठाकुरगंज स्थित टीबी संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग के जबड़े की हड्डी (मैक्सिला बोन) में हुए जायंट सेल ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन किया। खास बात यह रही कि डॉक्टरों ने चेहरे पर बिना कोई चीरा लगाए नाक के रास्ते दूरबीन विधि से पूरी सर्जरी की। मरीज को म्यूकर माइकोसिस के साथ डायबिटीज भी थी। ऑपरेशन और बेहोशी दोनों चुनौतीपूर्ण थे। सर्जरी के दो माह बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ और रोगमुक्त है। मरीज चेहरे पर सूजन की परेशानी लेकर अस्पताल के नाक-कान-गला विभाग पहुंचा था। कई जगह इलाज की उम्मीद छोड़ चुके मरीज को विभाग की डॉ. अनित्या श्रीवास्तव ने भर्ती कर लिया। जांच में मैक्सिला बोन में जायंट सेल ट्यूमर और म्यूकर माइकोसिस की पुष्टि हुई। एनेस्थेटिस्ट डॉ. शाहिद अंसारी ने बेहोशी की जिम्मेदारी संभाली, जबकि फिजिशियन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.