लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। शहर में साइबर ठगों ने एक दिन में पांच लोगों के खाते से 7.15 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने गोमतीनगर, पीजीआई, सरोजनीनगर, कृष्णानगर और हसनगंज थानों में मुकदमे दर्ज कराए हैं।गोमतीनगर के विकासखंड-2 निवासी राकेश कुमार गोयल ने बताया कि 7 अगस्त को सिटी मॉल ऐप देख रहे थे। इसी बीच कॉल आई। कॉलर ने खुद को कस्टमर केयर बताया और ऑर्डर की समस्या ठीक करने के नाम पर लिंक भेजा। लिंक खोलकर डेबिट कार्ड डिटेल भरते ही एसबीआई खाते से 6 बार में 1.31 लाख रुपये निकल गए। तेलीबाग के बलदेव विहार निवासी राहुल सिंह दोहरे के क्रेडिट कार्ड से 20 बार में 2,27,287 रुपये ट्रांजेक्शन हो गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बिजली बिल के फर्जी लिंक से लेकर कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर- साइबर ठगों ने पांच लोगों से उड़ाए 7.15 लाख सरोज...