Lucknow News: ठगों ने अधिवक्ता समेत दो के खाते से पार किए 5.05 लाख
लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता। साइबर जालसाज लगातार लोगों की कमाई लूटते जा रहे है। जालसाजों ने अधिवक्ता समेत दो के खातों से करीब 5.05 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस दोनों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।राजाजीपुरम डी-ब्लॉक निवासी प्रदीप पांडेय का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। पीड़ित ने बताया कि साइबर जालसाज ने बीती 2 जुलाई को यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से छह बार में 4,85,996 रुपये पार कर दिए। रुपये कटने का मैसेज देखकर प्रदीप के होश उड़ गए। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करने के बाद पीड़ित ने तालकटोरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। वहीं, गोमतीनगर के विराटखंड-2 निवासी अधिवक्ता प्रणव मिश्र ने बताया कि साइबर जालसाज ने क्रिप्टो करेंसी के नाम पर उनके खाते से 19,500 रुपये गायब कर दिए। ठग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.