लखनऊ, सितम्बर 14 -- Lucknow News: हिन्दुस्तान फॉलोअप -स्थलीय निरीक्षण करने सड़क पर उतरी डीसीपी ट्रैफिक -अयोध्या रोड पर निरीक्षण करके परखी ट्रैफिक व्यवस्था लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता शहर में ट्रैफिक जाम कम करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आम नागरिकों से सुझाव लेने की पहल शुरू हो गई है। अभियान के पहले दिन सोमवार शाम छह बजे तक नागरिकों की ओर से 14 सुझाव प्राप्त हुए। इनमें कई सुझाव ऐसे हैं, जिनमें समस्या के साथ उसके व्यावहारिक समाधान भी बताए हैं। प्राप्त सुझावों के परीक्षण की प्रक्रिया भी पहले दिन से शुरू कर दी गई।

स्थलीय निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी ने अपनी टीम के साथ अयोध्या रोड स्थित बीएमडब्ल्यू कट और सीएमएस कट से लेकर बाराबंकी सीमा तक मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसका उद्देश...