लखनऊ, जुलाई 2 -- Lucknow News: लखनऊ। ट्रैफिक पुलिस ने एक मॉल के सहयोग से 1090 चौराहा पर नियमों के पालन के प्रति आमजन को जागरूक किया। साथ ही मॉल के के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से आमजनमानस को हेलमेट एवं छाते बांटे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'बिना हेलमेट', 'दोषपूर्ण नंबर प्लेट' तथा 'शराब पीकर वाहन चलाने' जैसे गंभीर यातायात उल्लंघनों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात राघवेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (दक्षिणी) राधा रमण एवं टीआई गोसाईगंज राधे श्याम सिंह ने नागरिकों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन की अपील की। बताया गया कि हेलमेट का उपयोग न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन भी है। साथ ही दोषपूर्ण अथवा अवैध नंबर प्लेट के उपयोग से बचने तथा शराब पीकर वाह...