Lucknow News: ट्रैफिक डायवर्जन के जाल में फंसे वाहन सवार, गलियों से निकले
लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: लखनऊ में सोमवार को लागू ट्रैफिक डायवर्जन के कारण दफ्तर और जरूरी कामों के लिए निकले लोग दिनभर परेशान रहे। शहर के ज्यादातर मुख्य मार्ग भीषण जाम की चपेट में रहे, जहां सुबह से लेकर देर शाम तक बाइक, कार, ऑटो और स्कूली वाहन रेंगते नजर आए। चौराहे-तिराहे पर तैनात ट्रैफिक कर्मी मुस्तैदी से रास्ता खाली कराने का प्रयास करते दिखे, लेकिन वाहनों के भारी दबाव के आगे सारे इंतजाम नाकाम साबित हुए। सुबह करीब नौ बजे कानपुर रोड अवध चौराहे से शुरू हुआ जाम आलमबाग, कैंट, लालबत्ती चौराहा और बंदरियाबाग तक फैल गया। सबसे ज्यादा दिक्कत पॉलीटेक्निक, कमता, हनुमान सेतु और परिवर्तन चौक के आसपास रही। स्कूली बच्चे भी जाम के कारण इस भीषण और उमस भरी गर्मी में बिलबिला उठे। चारबाग, महाराणा प्रताप चौराहे और बर्लिंग्टन के बीच लोग जाम से बचने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.