Lucknow News: ट्रैक पर अवरोध और ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटना को सख्ती से रोकें
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: जीआरपी लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी समीक्षा और सैनिक सम्मेलन में जीआरपी एसपी ने यात्रियों की सुरक्षा/शांति व्यवस्था की समीक्षा की। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार सजग रहने, रेलवे ट्रैक पर अवरोध और ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटना को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ, रोहित मिश्रा ने पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम और द्वितीय के साथ समीक्षा बैठक में संबंधित को निर्देशित किया कि अपराधियों को चिन्हित करें, पूर्व में घटित घटनाओं का अनावरण करके अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। ट्रेनों में एस्कॉर्ट व्यवस्था की समीक्षा करके समुचित दिशा-निर्देश दिए। रेलवे ट्रैक व यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अधिक सर्तकता बरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.