Lucknow News: ट्रेलर की भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत, साथी जख्मी
लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: निगोहां में ट्रेलर और ऑटो की आमने सामने की भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी है। बैरीसालपुर निवासी विकास चौरसिया ने बताया कि छोटा भाई विशाल (36) शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे रेलवे स्टेशन के पास सवारी छोड़कर ऑटो से लौट रहा था। उसके साथ ऑटो में बबलू भी था। उनके मुताबिक स्टेशन मोड़ के पास ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। विशाल और साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को जख्मी हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में विशाल ने दम तोड़ दिया, जबकि साथी बबलू का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन राहगीरों ने मौके से भाग रहे ट्रेलर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। निगोहां पुलिस के हवाले चालक को कर दिया गया। निगोहां थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.