लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: लखनऊ। गोमतीनगर में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। विस्तारखंड निवासी रामू प्रसाद तिवारी की छोटी बेटी निधी तिवारी कक्षा 8वीं की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर शाम निधी पास की दुकान से सामान लेने गई थी। लौटते समय वह रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि निधी दो बहनों में छोटी थी और उसका एक भाई भी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: फांसी लगा 13 वर्षीय किशोरी ने दी जानफांसी लगाकर दी जान लखनऊ। बीकेटी के शरदपुर सरैया में 16 वर्ष...