Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
लखनऊ, अगस्त 15 -- Lucknow News: निगोहां, लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निगोहां के शेरपुर लवल गांव में बीमारी से परेशान 22 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शेरपुर लवल निवासी राजगीर मिस्त्री राममिलन का बड़ा बेटा शिवम (22) पिछले काफी समय से किसी बीमारी से पीड़ित था। परिजनों के मुताबिक, इलाज के बावजूद आराम नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। शनिवार सुबह वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर उसके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना परिजनों को दी। जीआरपी और निगोहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।जीआरपी ने शव को पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.