Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: मलिहाबाद,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद के ईसापुर गांव के पास स्थित रेलवे लाईन पर बुधवार रात ट्रेन की चपेट मे आने से शिवकली उर्फ सुधा (23) की मौत हो गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। रहिमाबाद के गोसवा गांव निवासी कल्लू रावत की पुत्री सुधा मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और कभी कभार वह बिना बताये दूर तक टहलने निकल जाती थी और देर रात तक वापस लौट आती थी। कल्लू ने बताया कि बुधवार शाम को जब सभी परिजन खेत गये थे, उसी दौरान सुधा टहलते हुये ईसापुर गांव की ओर निकल गयी। और देर रात उसकी मौत की खबर मिली।बुधवार देर रात स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे किलोमीटर संख्या 1104/4 पर एक युवती का क्षत- विक्षत शव पडा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.